Tuesday 17 April 2018

MELANGE 2018: INSTRUCTION SHEET (CLASS VIII- HINDI)


डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल सैक्टर -14 , गुरुग्राम  
साहित्यिक सप्ताह (23 अप्रैल से 27 अप्रैल 2018)
कक्षा – आठवीं , विषय-हिंदी
प्रतियोगिता की तिथि :24 से 27 अप्रैल 2018
आज शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराना ही नहीं है बल्कि उसकी विभिन्न प्रतिभाओं का विकास करना भी है और इस क्षेत्र में भाषा शिक्षण एक अहम भूमिका निभा रहा है | भाषा शिक्षण का उद्देश्य केवल मौखिक या लिखित अभिव्यक्ति से ही नही है बल्कि विद्यार्थियों को साहित्य की विभिन्न विधाओं से भी परिचित करना है |
अपने विद्यार्थियों को विभिन्न विधाओं से परिचित करवाने हेतु 23 से 27 अप्रैल के बीच मनाए जा रहे साहित्यिक सप्ताह के दौरान हम हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं का उपयोग करेंगे | इस कार्य में हमारा साथ देंगी कहानियाँ , वैसे भी कहा जाता है जो हम बार-बार कहने पर नहीं सीख पाते वो ये कहानियाँ पलभर में सीखा जाती हैं| सप्ताह के दौरान  कहानियों पर आधारित गतिविधि संपन्न कराई जाएगी | 

 गतिविधि का क्रियान्वयन – विद्यार्थियों को साहित्य की विभिन्न विधाओं की जानकारी देते हुए प्रत्येक प्रस्तुति के लिए पाँच-पाँच विद्यार्थियों के समूह बनाए जाएँगे | प्रत्येक समूह को एक कहानी दी जाएगी जिसे पढ़कर दल का प्रत्येक सदस्य विधा संगम में दी हुई एक-एक गतिविधि को पूर्ण करेगा| इस प्रकार एक समूह द्वारा पाँचों गतिविधियों को संपन्न किया जाएगा |
गतिविधि से सम्बंधित आवश्यक निर्देश : –
v  शुद्ध वर्तनी पर पूरा ध्यान दिया जाए |
v  प्रत्येक दल के सदस्य द्वारा विधा संगम में दी गई पाँचों गतिविधियों का समावेश अनिवार्य है |
v  गतिविधि को कहानी के अनुसार ही संपन्न करना आवश्यक है |
v  गतिविधि के लिए समय-सीमा एक कालांश निर्धारित की गई है |
v  सभी विद्यार्थी A – 4 आकार के काग़ज़ पर गतिविधियों का क्रियान्वयन करेंगे |

No comments:

Post a Comment